Most Venomous Frog: पृथ्वी पर कई तरह के जीव जन्तु मौजूद हैं। इनमें से कई जीव जन्तु दिखने में बहुत मासूम और बहुत खूबसूरत होते हैं। वहीं कुछ जीव बेहद खतरनाक और बड़े होते हैं। खतरनाक दिखने वाले जानवरों से सभी दूर रहना पसंद करते हैं। कई जीव ऐसे भी हैं जो दुर्लभ हैं और कभी कभी दिखते हैं। जहरीले जीवों से भी लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन छोटे और खूबसूरत दिखने वाले जीवों के प्रति लोग आकर्षित हो जाते हैं।
लेकिन जरूरी नहीं कि हर खूबसूरत दिखने वाला जानवर या जीव मासूम हो। धरती पर मौजूद हर जीव को उसके आकार या रंग से नहीं परखा जा सकता। कई खूबसूरत दिखने वाले जीव जहरीले भी होते हैं। हम आपको आज ऐसे ही एक मेंढक के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में तो बहुत छोटा और खूबसूरत है लेकिन असल में वह कोबरा सांप से भी ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। यह मेंढक दुनिया के सबसे ज़हरीले जीवों में से एक है। सुनहरे रंग का यह मेंढक इतना ज्यादा जहरीला है कि तीन मिनट में 10 इंसानों की जान ले सकता है।
यह मेंढक सिर्फ 2 इंच का होता है लेकिन इसके ज़हर की ताक़त का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह केवल 3 मिनट में 10 इंसानों की जान ले सकता है। इस मेंढक को देखने से यह बिल्कुल भी महसूस नहीं होता कि यह इतना जानलेवा हो सकता है, लेकिन यह दिखाता है कि प्रकृति में हर सुंदरता के पीछे एक रहस्य छिपा हो सकता है।
2 इंच का Most Venomous Frog कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक:
सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। उनमें से कोबरा सांप को सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। कहा जाता है कि कोबरा के डंसने के बाद इंसान ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहता। किंग कोबरा को बहुत खतरनाक और जहरीला माना जाता है। किंग कोबरा आकार में भी बहुत बड़ा होता है। लेकिन हम जिस मेंढक की बात कर रहे हैं वह सिर्फ 2 इंच का होता है। लेकिन यह कोबरा से भी ज्यादा जहरीला है।
इसके जहर का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह मेंढक सिर्फ तीन मिनट में 10 लोगों को मौत के घाट उतार सकता है। इतना ही नहीं इस मेंढक को छूने से भी जान जा सकती है। इस जहरीले मेंढक को गोल्डन पॉइजन फ्रॉग के नाम से जाना जाता है।
यह मुख्य रूप से कोलंबिया के वर्षावनों में पाया जाता है। वैज्ञानिक इसे धरती का सबसे जहरीला जीव मानते हैं।
Most Venomous Frog-छूने से भी जा सकती है जान:
पहले कोलंबिया के स्थानीय लोग इस ज़हरीले मेंढ़क के ज़हर का इस्तेमाल शिकार के लिए करते थे। वे इस ज़हर को अपने हथियारों, खासकर ब्लो डार्ट्स पर लगाते थे ताकि शिकार एक ही वार में ढेर हो जाए। गोल्डन पॉइजन फ्रॉग इतना खतरनाक होता है कि इसे बिना ग्लव्स के छूना भी जानलेवा साबित हो सकता है। दरअसल, गोल्डन पॉइजन मेंढक खतरा महसूस होने पर अपनी त्वचा से जहर को बाहर निकालने लगता है।
उसका जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी के भी स्नायु तंत्र को बर्बाद कर सकता है। जैसे ही इस मेंढक का जहर शरीर में फैलने लगता है तो शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिससे इंसान को दिल का दौरा भी पड़ सकता है और उसकी मौत हो जाती है।
जितना चमकदार उतना ही जहरीला:
इस जहरीले मेंढक की साइज मात्र 2 इंच होती है लेकिन इसके जहर की दो बूंद से किसी की भी मौत हो सकती है। गोल्डन पॉइजन फ्रॉग का चमकीला और पीला होता है। पीले रंग के अलावा ये संतरे और पेल ग्रीन रंग के भी पाए जाते हैं। वहीं एक रिसर्च में पता चला है कि यह मेंढक जितना चमकदार होता है वह उतना ही जहरीला होता है।
ऐसा माना जाता है कि इस मेंढक में जहर पौधों और जहरीले कीड़ों से पहुंचता है। कोलंबिया के प्रशांत तट पर वर्षा वन के एक छोटे से भूखंड के भीतर ज्यादातर इस मेंढक की प्रजातिया रहती हैं।
इनका रंग ही इनकी चेतावनी होती है – “मुझसे दूर रहो!”