Mysterious Temple Idols: हमारा देश मंदिरों का देश है। हमारे देश में लाखों की संख्या में मंदिर हैं और लोगों की इनके प्रति गहरी आस्था भी है। वैसे तो आपको भारत के लगभग हर गली मोहल्ले में मंदिर मिल जाएंगे लेकिन हमारे देश में कई मंदिर ऐसे भी हैं, जहां लोगों को चमत्कार देखने को मिलते हैं। इनमें से कई मंदिर तो इतने रहस्यमयी हैं, जिनके राज आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। ऐसा ही एक रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर बिहार में भी है।
आपने इंसानों को तो आपस में बात करते देखा है लेकिन क्या आपने कभी मूर्तियों को आपस में बात करते देखा या सुना है। जी हां बिहार में जो रहस्यमयी मंदिर है, उसके बारे में यही प्रचलित है कि वहां मंदिर में स्थापित मूर्तियां रात को आपस में बात करती हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने आवाजें भी सुनी हैं।
Mysterious Temple Idols-मूर्तियां करती हैं आपस में बात:
बिहार में स्थित इस रहस्यमयी और अद्भुत मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में स्थापित मूर्तियां आपस में बात करती हैं। यह रहस्यमयी मंदिर बिहार के बक्सर में स्थित है। रात के समय जो कोई भी इस मंदिर के पास से गुजरता है उसे आवाजें सुनाई देती हैं। ऐसा लगता है जैसे कि मंदिर के अंदर कोई बुदबुदा रहा है। इस मंदिर को शक्ति पीठ माना जाता है।
400 साल पहले हुई थी मंदिर की स्थापना:
ऐसा बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है। करीब 400 साल पहले इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण भवानी मिश्र नाम के व्यक्ति ने कराया था। मिश्र परिवार ही इस मंदिर में सेवा पूजा करता आया है। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में बहुत से देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।
इन मूर्तियों के बारे में प्रचलित हैं कि यह मूर्तिया रात को आपस में बात करती हैं(Mysterious Temple Idols)। कई लोग रात को इन इन मूर्तियों की आवाज सुनकर डर जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में कोई भी मनोकामना मांगने पर पूरी हो जाती है।
Mysterious Temple में तांत्रिकों की अटूट आस्था:
माना जाता है कि इस मंदिर के प्रति तांत्रिकों की अटूट आस्था है। रात को जब इस मंदिर में कोई नहीं होता तो यहां पर कई कई तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। रात को मंदिर के पास से गुजरने वाले लोगों को ये आवाजें सुनाई देती हैं। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं(Mysterious Temple Idols)। वहीं वैज्ञानिकों ने भी यहां रिसर्च की है और वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कोई वहम नहीं है। इस मंदिर के परिसर में कुछ शब्द गूंजते रहते हैं।
वैज्ञानिक कर चुके हैं रिसर्च:
इस मंदिर के बारे में जानकर वैज्ञानिकों की एक भी यहां गई थी। वैज्ञानिकों की टीम ने यहां रिसर्च की और कहा कि यहां पर कोई आदमी नहीं है। इस कारण यहां पर शब्द भ्रमण करते रहते हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने यह भी माना कि यहां पर कुछ न कुछ अजीब घटित होता है, जिससे कि यहां पर आवाज आती है।