Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण मात्र एक खगोलिय घटना ही नहीं है बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और ग्रहण को महत्वपूर्ण घटनाओं में माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को है। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
कब और कहां दिखेगा Surya Grahan 2025:
29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 29 मार्च को सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व भी कम रहेगा।
सूर्य ग्रहण(Surya Grahan 2025)मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा ग्रह सभी मीन में विराजमान होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को महत्वपूर्ण बना रहे हैं। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानते हैं आइए इन राशियों के बारे में।
Surya Grahan 2025 और राशियों पर प्रभाव:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। किसी राशि पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है तो किसी पर खराब। साल के इस पहले सूर्य ग्रहण(Surya Grahan 2025) का प्रभाव भी हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर हो सकता है।
मेष राशि:
मेष राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण सही नहीं होगा। मेष राशि वालों को मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान नई शुरुआत से बचें। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे। निवेश करने से बचना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला। वृषभ राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना पड़ेगा। निवेश के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। रिश्तों में भी सावधानी बरतें।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण की वजह से मिथुन राशि वाले लोगों के सामाजिक जीवन में बदलाव आ सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण लाभप्रद रहने वाला है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव से इस राशि के जातकों को करियर में लाभ मिल सकता है। पदोन्नति या नई नौकरी के संकेत मिल सकते हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों का धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि:
इस राशि वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। साझेदारी और विवाह से जुड़े मामलों में तनाव हो सकता है। पुराने झगड़े उभर सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि वाले लोगां को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ेगा। योग और ध्यान से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले जातकों के प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
धनु राशि:
घर-परिवार से संबंधित चिंताएं बढ़ सकती हैं। मकान या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय अभी टालें।
मकर राशि:
यात्रा के योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि:
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। सोच-समझकर खर्च करें। किसी बड़ी योजना को फिलहाल स्थगित रखें।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण लाभप्रद रहने वाला है। इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
Surya Grahan 2025 के दौरान क्या करें:
ग्रहण के दौरान ध्यान लगाए और मंत्र जाप करें। इसके साथ ही घर और मंदिर में गंगा जल का छिड़काव करें। गरीबों को दान दें। ग्रहण(Surya Grahan 2025) समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें।
ग्रहण के दौरान ना करें ये काम:
कुछ कार्य ऐसे हैं जो सूर्य ग्रहण(Surya Grahan 2025) के दौरान नहीं करने चाहिए। ग्रहण काल के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ भी नहीं करना चाहिए। भगवान के नाम का जप कर सकते हैं। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें।
धार्मिक उपाय Surya Grahan 2025 के बाद:
सूर्य ग्रहण(Surya Grahan 2025) के बाद कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। तुलसी का पत्ता ग्रहण से पहले भोजन में डालें। स्नान करके भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। ब्राह्मण या जरूरतमंदों को दान करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।