Eagle Attack: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। सोशल मीडिया पर जो Viral Video होते हैं, उनमें से बहुत से वीडियो पशु पक्षियों के होते हैं। आपने देखा होगा कि कई बार पशु पक्षी इंसानों पर हमला कर देते हैं।
आपने बाज को शिकार करते देखा होगा। बाज आसमान में उड़ता रहता है और नीचे जमीन पर अपना शिकार ढूंढता रहता है। इसके बाद बाज एकदम से हवा में उड़ता हुआ नीचे की ओर आता है और शिकार पर झपट्टा मारता हुआ उसे अपने पंजों में लेकर हवा में उड़ जाता है।
बाज के पंजों और पंखों में बहुत ताकत होती है। इसी वजह से वह अपने से बड़े शिकार को भी पंजों में दबोचकर हवा में उड़ जाता है। वैसे भी बाज तो पक्षियों में बहुत खतरनाक और ताकतवर शिकारी माना जाता है। बाज के पंजों और पंखों में इतनी ताकत होती है कि वह इंसान के छोटे बच्चे को लेकर हवा में उड़ सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चे पर Eagle Attack:
सोशल मीडिया पर बाज के हमले(Eagle Attack)का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाज एक छोटे बच्चे पर हमला करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज हवा में उड़ता हुआ आता है और एक छोटे बच्चे को अपना शिकार बनाने वाला था। तभी वहां पास में खड़े एक शख्स ने तत्परता दिखाते हुए बाज के हमले से उस बच्चे को बचा लिया।
बाज ने मारा छोटे बच्चे पर झपट्टा:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि हवा में एक बाज उड़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं नीचे एक गार्डन में एक छोटा बच्चा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हवा में उड़ते बाज की नजर उस बच्चे पर थी। वह उस बच्चे को अपना शिकार बनाने की फिराक में था।
अचानक से बाज नीचे जमीन की ओर आता है और गार्डन में खड़े बच्चे पर झपट्टा(Eagle Attack) मारने की कोशिश करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज अपने पंजों से उस बच्चे को दबोचने की कोशिश करता है।
शख्स ने बचाई बच्चे की जान:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाज तेजी से जमीन की ओर आता है और बच्चे को अपना निशाना बनाने की कोशिश करता है। तभी वहां खड़े एक शख्स की नजर उस पर पड़ जाती है। इसके बाद वह शख्स दौड़ता हुआ उस बच्चे की तरफ जाता है और उस बच्चे को लेकर साइड में भाग जाता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पलभर की देरी किए बिना बच्चे को उठाकर दौड़ जाता है। इस तरह से वह शख्स बाज के हमले से उस मासूम की जान बाल-बाल बचा लेता है। बता दें कि इससे पहले भी बाज के हमले के इस तरह के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। इन वीडियोज में देखा गया हैं कि बाज अपने से आकार में अपने से बड़े जानवरों पर झपट्टा मारकर उनको हवा में उड़ाकर ले जाता है।