Reel: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन बीच बाजार रील बना रहा था लड़का, लोगों ने कर दी पिटाई

November 28, 2024
Reel
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन बीच बाजार रील बना रहा था लड़का, लोगों ने कर दी पिटाई

Reel: सोशल मीडिया का प्रभाव आज के समय में इतना बढ़ गया है कि लोग इस पर पॉपुलर होने और लाइक्स पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस दौड़ (Reel) में कई बार लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो उन्हें मुश्किल में डाल देती हैं। हाल ही में हरियाणा के एक बाजार में ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जहां एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहनकर वीडियो (Reel) बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।

महिलाओं के अंडरगारमेंट पहन बना रहा था Reel:

घटना हरियाणा की बताई जा रही है, जहां एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट पहनकर इंस्टाग्राम रील (Reel) बना रहा था। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक महिलाओं की ब्रा पहनकर बाजार में घूम रहा है। वह कैमरे के सामने अजीबोगरीब हरकतें (Reel) कर रहा था। शुरुआत में लोग उसे अनदेखा कर रहे थे, लेकिन उसकी अश्लील हरकतें देखकर एक शख्स का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद उस शख्स ने लड़के की पिटाई करना शुरू कर दिया। ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरदार जी उस युवक को बीच सड़क पर अश्लीलता फैलाते देख गुस्सा हो गए और उसकी पिटाई करने लगे। युवक ने सरदार जी से माफी भी मांगी लेकिन उन्होंने लड़के को माफ नहीं किया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो हुआ वायरल:

इस पूरी घटना (Reel) का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक, जो शायद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, बीच बाजार में अपने कैमरे के सामने प्रदर्शन कर रहा था। तभी कुछ लोग उसकी ओर बढ़ते हैं और उसे घेर लेते हैं। इसके बाद स्थिति हाथापाई तक पहुंच जाती है।

वायरल हो रहे वीडियो में लड़के को कहते सुना जा सकता है कि भाई जा रहा हूं, जाने तो दो। हालांकि इसके बाद भी शख्स उस लड़के को नहीं छोड़ता है। इसके बाद वह अंत में किसी तरह माफी मांग कर वहां से भाग पाने में कामयाब होता है। इसी के साथ 15 सेकंड की यह वीडियो खत्म हो जाती है। लेकिन यूजर्स को यह घटना काफी मजेदार लगती है। कमेंट्स में लोग रीलबाज (Reel) लड़के के साथ हुई कार्रवाई को जायज ठहरा रहे है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन:

इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग युवक के पक्ष में बोल रहे हैं और इसे उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और रचनात्मकता का हिस्सा बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वह महिलाओं के कपड़े पहनकर कुछ अलग करने की कोशिश (Reel) कर रहा था, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

दूसरी ओर कई लोग इस घटना को सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ मान रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी हरकतें समाज में असामान्य व्यवहार को बढ़ावा देती हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। युवक की हरकतों को लेकर भी सवाल भी उठ रहे हैं। भारतीय कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें करना दंडनीय अपराध है। अगर युवक का व्यवहार सामाजिक शिष्टाचार के खिलाफ पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

सोशल मीडिया और युवाओं पर असर:

यह घटना एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज युवाओं को किस दिशा में ले जा रहा है। फॉलोअर्स और लाइक्स की दौड़ में कई लोग यह भूल जाते हैं कि उनके कार्यों का समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

इस घटना से यह भी साफ होता है कि आज के समय में लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी अनोखा करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। लेकिन यह जरूरी है कि रचनात्मकता के नाम पर समाज के मूल्यों और शालीनता को नजरअंदाज न किया जाए।