Shark Attack: नदी और समुद्र की दुनिया बिल्कुल अलग होती है। समुद्र और नदी के अंदर मगरमच्छ, शार्क (Shark Attack) जैसे कई खतरनाक जीव जन्तु रहते हैं। कई बार पानी में रहने वाले ये जीव जन्तु इंसानों पर हमला भी कर देते हैं। आपने देखा होगा कई लोग नदी में तैराकी करने जाते हैं और जानवर उन पर हमला कर देते हैं।
वहीं कई बार आपने ये भी देखा होगा कि जब लोग बोटिंग करने जाते हैं तो कई लोग चलती बोट में से पानी के अंदर हाथ डालते हैं। ऐसे में कई बार नदी में मौजूद खतरनाक जीव हमला कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बोटिंग कर रहे एक शख्स ने नदी के पानी में हाथ डाल दिया। इसके बाद एक शार्क मछली ने उस पर हमला (Shark Attack) कर दिया और उसे नदी के अंदर खींच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shark Attack Man:
वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका के एवरग्लेड्स नेशनल पार्क फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। हालांकि शार्क के हमले (Shark Attack) का यह वीडियो पिछले साल का है लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में कुछ लोग बोटिंग कर रहे थे। तभी बोट में सवार एक व्यक्ति ने अपना हाथ बाहर निकाला और पानी में डाल दिया। लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। दरअसल, जैसे ही शख्स ने नदी में हाथ डाला तो एक शार्क मछली ने उस पर हमला (Shark Attack) कर दिया।
शार्क ने उस शख्स का हाथ अपने मुंह में पकड़ लिया। इसके बाद शार्क (Shark Attack) उस शख्स को खींचकर पानी के अंदर ले गई। वह शख्स चिल्लाता रहा और शार्क के हमले से छटपटाता रहा। हालांकि वह किसी तरह से शार्क (Shark Attack) के जबड़े से अपना हाथ छुड़ाने में कामयाब हो गया और तुरंत वापस नाव में आ गया लेकिन तब तक शार्क उसके हाथ को काफी चबा चुकी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका हाथ खून से सना हुआ था।
साथी बना रहा था वीडियो:
शार्क के हमले वाले इस वीडियो माइकल रूसो नाम के एक शख्स ने बनाया था। वह भी उस भयानक घटना के वक्त बोट पर मौजूद था और नदी का वीडियो बना रहा था। शार्क के हमले (Shark Attack) का वीडियो भी उसके कैमरे में कैद हो गया। माइकल रूसो ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,’आज का दिन सबसे डरावने दिनों में से एक था।
साथ ही उसने आगे लिखा कि निक, वह और उसके कुछ दोस्त दोस्त मछली पकड़ने के लिए गए थे। शुरुआत में सब अच्छा लग रहा था लेकिन जैसे ही निक ने अपने हाथ गंदे पानी में धोने के डाले तो ग्रे कलर की लंबी शार्क ने छलांग लगाकर निक के हाथ को पकड़ लिया और उसे पानी में खींच ले गई।
शार्क चबा गई उसका हाथ:
रिपोर्ट्स के अनुसार, शार्क (Shark Attack) ने निक का हाथ चबा लिया था। हालांकि बाद में रूसो ने वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद उनके साथ बोट पर मौजूद एक गाइड मार्क मोर ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उसने लोगों को चेतावनी दी कि इस तरह से पानी में हाथ ना डालें। वहीं पार्क रेंजर्स ने भी लोगों को ऐसी गलती ना करने की अपील की। पार्क रेंजर्स ने लोगों को कहा कि कृपया वही गलती न करें और कृपया अपने हाथ और पैर नाव में रखें। वरना कब क्या हो जाए , कहा नहीं जा सकता।
एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में मौजूद हैं खतरनाक जीव:
बता दें कि एवरग्लेड्स नेशनल पार्क 1.5 मिलियन एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है। यह पार्क अपनी जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें मगरमच्छ, अमेरिकी मगर, विभिन्न प्रकार के पक्षी, सांप, मछलियाँ और शार्क जैसी जलचर शामिल हैं। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह कई लुप्तप्राय प्रजातियों का प्राकृतिक आवास है।
पार्क में ताजे पानी और खारे पानी के मिश्रण से बने विभिन्न जल निकाय होते हैं, जो इसे शार्क जैसे खतरनाक जलचरों के लिए भी एक उपयुक्त स्थान बनाते हैं। एवरग्लेड्स के कुछ हिस्सों में बुल शार्क जैसी शार्क प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो अक्सर नदियों और खाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश करती हैं। इस प्रकार की शार्क ताजे पानी में भी जीवित रह सकती हैं, जो अन्य शार्क प्रजातियों के लिए संभव नहीं होता।