Cobra Snake Bite: बरसात के दिनों में जहरीले जीव जन्तु अपने बिलों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर भटकने लगते हैं। ऐसे में वे कई बार लोगों के घरों में भी घुस जाते हैं। इस वजह से बारिश के दिनों में लोगों के घरों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
दरअसल बारिश का पानी बिलों में घुस जाते हैं। इसकी वजह से सांप अपने बिलों से निकलकर घरों में घुस जाते हैं। घर में प्रवेश करने के बाद सांप ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां अंधेरा हो। ऐसे में कई बार वे ऐसी जगह छिपते हैं, जहां आसानी से किसी को नजर नहीं आते।
कई बार सांप घर में घुसकर लोगों को काट (Snake Bite) भी लेते हैं। हर साल सांप के काटने (Snake Bite) से कई लोगों की मौत हो जाती है। जब किसी के घर में सांप घुस जाता है तो उसे रेस्क्यू करने या पकड़ने के लिए सर्प मित्रों को बुलाया जाता है। सर्प मित्र सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं। लेकिन कई बार सांप पकड़ने के दौरान सांप सर्प मित्र को भी काट लेते हैं।
हाल ही में एक ऐसी घटना महाराष्ट्र से सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा (Cobra) ने सांप को पकड़ने के दौरान उसने सर्प मित्र को डस लिया। इसके बाद सर्प मित्र की छोटी सी लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई।
Cobra सांप घर में घुस गया:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो (Viral Videos) महाराष्ट्र के गोंदिया का है। यहाँ एक खतरनाक कोबरा सांप किसी के घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद वह कोबरा रसोईघर में छिपकर बैठ गया। जब घर की एक महिला रसोई में गई, वहां एक कोबरा (Cobra) फन फैलाकर पर बैठा था। कोबरा को देखते ही महिला का दिल कांप गया।
इसके बाद उन्होंने कोबरा को पकड़ने के लिए सर्प मित्र सुनील उर्फ गुड्डू को बुलाया। सांप के घर में घुसने की खबर फैलते ही वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद जब सुनील उस कोबरा को पकड़ने पहुंचे और उसे रेस्क्यू करने लगे तो वहां खड़े लोग उसका वीडियो बनाने लग गए।
Snake Bite सुनील:
सुनील ने कोबरा (Cobra) को एक स्टिक की मदद से पकड़ लिया। वीडियो (Viral Videos) में देखा जा सकता है कि सुनील ने बड़ी सावधानी से कोबरा को पकड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा काफी खतरनाक लग रहा है। उस कोबरा की लंबाई करीब छह फीट की थी। सुनील ने उस कोबरा को पकड़ने के बाद वह उसे एक बोरे में डाल रहा था। उस वक्त सुनील ने एक लापरवाह कर दी।
दरअसल, सुनील ने सांप को बोरे में डालते समय अपना हाथ बाहर नहीं रखा और बोरे में डाल दिया। गुस्से में कोबरा ने फन उठाकर सर्प मित्र सुनील के हाथ पर जोर से काट (Snake Bite) लिया। इससे सुनील के हाथ से खून निकलना शुरू हो गया। दूसरी लापरवाही सुनील ने इसे हल्के में लेक की। लेकिन उसे यही लापरवाही भारी पड़ी। उस वक्त भी कुछ लोग वीडियो बना रहे थे।
1 घंटे में फैल गया जहर और हो गई मौत:
सर्प मित्र सुनील को एक छोटी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ गई। इस लापरवाही की वजह से सुनील की मौत हो गई। दरअसल, कोबरा के डसने के बावजूद सुनील अस्पताल नहीं गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डसने(Snake Bite) के बाद सुनील ने कोबरा को फिर से बोरे में डाला और अस्पताल जाने के बजाय वह कोबरा को छोड़ने के लिए जंगल में चला गया।
इसमें उसे करीब 1 घंटे का समय लग गया। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के बाद सुनील अस्पताल गया। तब तक उस कोबरा का जहर सुनील के शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।