Worlds Deadliest Tree: हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। पेड़ ना सिर्फ हमें छाया देते हैं बल्कि से हमें फल और ऑक्सीजन भी देते हैं। पेड़-पौधे के कई तरह के होते हैं। कई पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं जो फायदे की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। क्या आपको पता है कि एक पेड़ ऐसा भी जिसके नीचे अगर आप बारिश के मौसम में खड़े हो गए तो वह आपको जला सकता है।
आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत खतरनाक है। इससे बचकर रहने में ही भलाई है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ भी कहा जाता है। इस जहरीले पेड़ का नाम मैंशीनील है। बारिश के मौसम में अगर कोई इस पेड़ के नीचे खड़ा हो जाए तो यह आपकी त्वचा को जला सकता है।
यह जहरीला पेड़ ज्यादातर कैरेबियन, फ्लोरिडा और साउथ अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। स्थानीय लोग इसे ‘डेथ एप्पल ट्री’ के नाम से भी जानते हैं। कई जगहों पर इस पेड़ के आसपास चेतावनी संकेत लगाए जाते हैं, ताकि लोग इसकी चपेट में आने से बच सकें। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पेड़ में मौजूद जहरीले तत्वों की वजह से इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ माना जाता है।
Worlds Deadliest Tree जला देता है स्किन:
ऐसा कहा जाता है कि मैंशीनील(Manchineel Tree) पेड़ इतना खतरनाक है कि इसे छूना भी जानलेवा साबित हो सकता है| अगर कोई बारिश से बचने के लिए इस पेड़ के नीचे खड़ा हो गया तो यह पेड़ उस इंसान की स्किन को जला सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में जब बारिश की बूंदे इस पेड़ के पत्तों पर गिरती हैं और फिर वहीं पानी इंसान की स्किन पर गिरता है तो वह स्किन को जला देता है क्योंकि इस पेड़ में जहर होता है।
इसके पत्तों पर पड़ने वाली बूंदे जहां जहां किसी के शरीर को छूकर गिरेंगी, उस जगह से उसकी स्किन जल जाएगी। यही कारण है कि बारिश के दौरान इसके नीचे खड़ा होना बेहद खतरनाक माना जाता है।
मौत का छोटा सेब:
दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ों में मैंशीनील पेड़ को गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के हर हिस्से में जहर भरा होता है। लेकिन इस पेड़ में सबसे ज्यादा जहरीला इसका फल होता है। इस पेड़ के फल को खाने से मौत भी हो सकती है। यह देखने में हरे रंग का और सेब की तरह आकर्षक लगता है|
इस पेड़ के फल छोटे सेब के आकार की तरह होते हैं। इन्हें टेस्ट करने से भी आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। इसे गलती से खाने पर उल्टी, दस्त और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। इसी कारण इस पेड़ के फल को ‘मौत का छोटा सेब’ भी कहा जाता है।
Worlds Deadliest Tree से आंखो की रोशनी भी जा सकती है:
यह पेड़ आपकी आंखों की रोशनी तक छीन सकता है। अगर मैंशीनील पेड़ का कोई हिस्सा आपकी आंखों तक पहुंच जाए तो इंसान अंधा हो सकता है। इस पेड़ का जहर इतना खतरनाक है कि यदि कोई इसकी लकड़ी जलाने की कोशिश करे, तो इससे निकलने वाला धुआं आंखों और फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
इसी वजह से इन पेड़ों के आस पास चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं ताकि कोई इंसान इस पेड़ के संपर्क में ना आए और ना ही इसके फलों को खाने की कोशिश करे। चेतावनी में पेड़ से दूर रहने की हिदायत लिखी हुई है।
फर्नीचर बनाने में होता है इस्तेमाल:
रिपोर्ट के अनुसार, इस पेड़ की लकड़ी से स्थानीय कारपेंटर फर्नीचर बनाते हैं। लेकिन इस पेड़ की लकड़ियों को काटते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। इस पेड़ की लकड़ियों को काटने के बाद फर्नीचर बनाने के लिए उपयोग में लेने से पहले उन्हें काफी वक्त तक धूप में सुखाना पड़ता है। इससे पेड़ की लकड़ियों से जहर निकल जाता है। इसके बाद ही फर्नीचर बनाया जाता है।