Parrot Solve Murder case: पालतू तोते ने खोला मालकिन के मर्डर का राज, ऐसे पकड़वाया हत्यारे को

December 06, 2024
Parrot Solve Murder case

Parrot Solve Murder case: जब कोई मर्डर हो जाता है तो पुलिस उसकी जांच करती है। पुलिस सबूत इकट्ठा करती है और कातिल तक पहुंचती है। लेकिन कई बार अपराधी भी बहुत शातिर होते हैं और पुलिस से बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस कई बार कातिल तक नहीं पहुंच पाती। हत्या के ऐसे कई केस हैं, जिनमें आज तक असली कातिल पकड़े नहीं गए।

लेकिन क्या कभी किसी ऐसे केस के बारे में सुना है, जिसमें एक पालतू तोते ने कातिल को पकड़वाया (Parrot Solve Murder case) हो। जी हां ऐसा हो चुका है। एक ऐसा हत्याकांड हुआ था जिसमें मृतक के पालतू तोते ने पुलिस की मदद की और कातिल (Parrot Solve Murder case) को पकड़वाया।

Parrot Solve Murder case:

तोते बहुत समझदार और बहुत प्यारे होते हैं। कई लोग अपने घरों में तोता भी पालते हैं। दुनियाभर में तोतों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। कई तोते इंसानों की तरह कुछ शब्द बोल सकते हैं। आपने देखा होगा कि कई तोते अतरंगी हरकते करते हैं। लेकिन एक तोते ने अपनी मालकिन के मर्डर का राज खोलते हुए हत्यारे को पकड़वाने (Parrot Solve Murder case) में पुलिस की मदद की थी। यह हत्याकांड वर्ष 2014 में हुआ था।

20 फरवरी को आगरा में स्वराजय टाइम्स के संपादक की पत्नी नीलम का मर्डर हो गया था। पुलिस के लिए ये हत्याकांड एक चुनौती बन गया था क्योंकि पुलिस हत्यारे का पता नहीं लगा पा रही थी। लेकिन नीलम के पालतू तोते ने मर्डर का राज (Parrot Solve Murder case) खोलते हुए कातिल को पकड़वाया (Parrot Solve Murder case) था। दरअसल, उस तोते ने अपनी मालिकन की हत्या को आंखों से देखा था।

किसी नजदीकी ने की थी हत्या:

रिपोर्ट के अनुसार, स्वराज टाइम्स के संपादक विजय शर्मा आगरा के बल्केश्वर के सेंट्र एंड्रूज कॉलेज कैंपस में रहते थे। विजय शर्मा की पत्नी का नाम नीलम शर्मा था। 20 फरवरी 2014 की रात को विजय शर्मा के घर में लूटपाट हुई थी। इस दौरान विजय शर्मा की पत्नी नीलम की हत्या भी कर दी गई थी। घर में एक पालतू कुत्ता भी था। हत्यारों ने उसे भी चाकुओं से गोद दिया था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हत्या करने के तरीके से पता चल रहा था कि घटना को किसी नजदीकी ने ही अंजाम दिया है।

पुलिस को नहीं मिला सुराग:

इस हत्याकांड में पुलिस ने जब जांच की तो उनके लिए यह एक चुनौती बन गया था। दरअसल, पुलिस को उस हत्याकांड में हत्यारे के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे में पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे पता लगाया जाए कि नीलम शर्मा की हत्या किस ने की है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही थी लेकिन हत्यारे ने कोई सबूत नहीं छोड़ा था।

लेकिन कहते हैं कि अपराधी कितना ही शातिर क्यों ना हो, वह कभी ना कभी पकड़ा जाता है। नीलम शर्मा के पालतू तोते ने इस हत्याकांड का राज (Parrot Solve Murder case) खोला। दरअसल, नीलम के पालतू तोते ने अपनी मालकिन की हत्या होते देखी थी। ऐसे में वह कातिल को पहचानता था।

तोते ने ऐसे पकड़वाया हत्यारे को:

इस बात की प्रबल आशंका थी कि नीलम शर्मा की हत्या और लूटपाट किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही की है। ऐसे में पीड़ित परिवार को जिन लोगों पर शक था, उनका नाम लेते हुए पालतू तोते से हत्यारे के बारे में पूछा। हत्या के समय तोता वहीं पर था। इनमें से एक नाम बोलने पर तोता जोर जोर से चीखने लगा। घरवालों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई। नीलम शर्मा के उस पालतू तोते का नाम हीरा था। बताया जाता है कि परिजनों ने हीरा के सामने छह नाम लिए। इनमें से अन्य सभी के लिए तोते ने ना में सिर हिला दिया।

लेकिन जैसे ही परिवार वालों ने तोते के सामने आशुतोष का नाम लिया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ऐसा कई बार हुआ। हर बार तोता आशुतोष का नाम सुनते ही चिल्लाने लगता। परिजनों ने पुलिस को आशुतोष के बारे में बताया। पुलिस को भी कॉल डिटेल से आशुतोष पर ही शक जा रहा था। ऐसे में पुलिस उसे थाने लेकर आई और पूछताछ की तो आशुतोष ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। हत्याकांड का आरोपी भांजा आशुतोष था।

तोते का बच्चे की तरह ध्यान रखती थी नीलम:

दरअसल, विजय शर्मा की पत्नी नीलम को घर में पालतू जानवर रखने का शौक था। उन्होंने घर में एक कुत्ता और एक तोता पाला हुआ था। तोते का नाम नीलम ने हीरा रखा था। नीलम उस तोते को बच्चों की तरह लाड़-प्यार करती थीं। नीलम और विजय ने अपने जीवन में कई घर बदले लेकिन तोता हीरा हमेशा उनके साथ ही रहा घर का सदस्य बनकर। इसीलिए हीरा भी नीलम के हमेशा करीब ही रहता था।

खाना खाते समय वह कंधे पर बैठकर उनके मुंह से खाना तक निकाल लेता था। नीलम की हत्या के समय वह कमरे में ही था और चश्मदीद पक्षी की आंखों में पूरी वारदात का सीन था। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आशुतोष और उसके साथी ने तोते हीरा के पिंजरे के ऊपर शॉल डाल दिया था।