Decapitated cobra bite: चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में साल 2014 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी , जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। एक मशहूर रेस्टोरेंट के शेफ पेंग फैन की मौत एक कोबरा सांप के काटने से हो गई। चौंकाने वाली बात यह थी कि यह वही कोबरा था, जिसे पेंग ने खुद 20 मिनट पहले मार दिया था।
यह हादसा चीन के फोशान शहर में स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ, जहां शेफ पेंग फैन इंडोचाइनीज स्पिटिंग कोबरा (Indochinese Spitting Cobra) का सूप तैयार कर रहे थे।
Decapitated cobra bite-कैसे हुआ हादसा?
रेस्टोरेंट में उस दिन काफी भीड़ थी, और शेफ पेंग अपने खास व्यंजन ‘कोबरा सूप’ को तैयार कर रहे थे। कोबरा का मांस चीन में एक महंगा और दुर्लभ भोजन माना जाता है, जिसे पारंपरिक चिकित्सा के लिए भी उपयोग किया जाता है।
पेंग फैन ने पहले सांप को मारकर उसका सिर काट दिया और बाकी शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद वे सूप बनाने की प्रक्रिया में लग गए। लगभग 20 मिनट बाद जब वे कटे हुए सिर को उठाने लगे, तो अचानक उस कटी हुई खोपड़ी(Decapitated cobra bite) ने उन पर हमला कर दिया। किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मरा हुआ सांप किसी को काट सकता है। लेकिन जैसे ही कोबरा के जहर ने पेंग के शरीर में असर दिखाना शुरू किया, कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ने लगी।
रेस्टोरेंट में मची अफरातफरी:
रेस्टोरेंट में मौजूद एक ग्राहक, लिन सन, ने बताया कि वे अपनी पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर वहां भोजन कर रहे थे। अचानक रसोई से तेज़ चीखने की आवाजें आईं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। जल्द ही पता चला कि शेफ को सांप ने काट लिया है।
स्टाफ ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई, लेकिन जब तक डॉक्टर वहां पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार, कोबरा के जहर ने बहुत तेजी से असर किया और पेंग फैन की मौके पर ही मौत हो गई।
Decapitated cobra bite-मरने के बाद भी काट सकता है सांप:
यह घटना चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि कई रेप्टाइल्स मरने के बाद भी कुछ समय तक प्रतिक्रिया देने में सक्षम होते हैं। सांप का सिर काटे जाने के बाद भी उसकी तंत्रिका कोशिकाएं (nerve cells) कुछ देर तक सक्रिय रहती हैं।
कोबरा जैसे जहरीले सांपों के फन में जहर की ग्रंथियां (venom glands) मौजूद होती हैं, जो मरने के बाद भी जहर छोड़ सकती हैं। जब किसी मृत सांप के सिर को छुआ जाता है, तो वह अचानक से अपनी मांसपेशियों को संकुचित कर सकता है और काट (Decapitated cobra bite)सकता है। कई वैज्ञानिक मानते हैं कि सांप मरने के 30-60 मिनट तक प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
कितना खतरनाक होता है कोबरा का जहर :
कोबरा सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिन (Neurotoxin) होता है, जो इंसान के नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को प्रभावित करता है। कोबरा के जहर के असर से शरीर सुन्न हो जाता है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
अगर समय पर इलाज न मिले, तो व्यक्ति की मौत कुछ ही मिनटों में हो सकती है। यह जहर शरीर के अंदरूनी अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है और दिल की धड़कन को धीमा कर सकता है। कोबरा का जहर इतना खतरनाक होता है कि एक ही डोज़ से कई इंसानों की जान जा सकती है।
चीन में सांप खाने की परंपरा:
चीन और कई एशियाई देशों में सांप का मांस खाना एक पुरानी परंपरा है। यहां लोग इसे ताकतवर और औषधीय गुणों वाला भोजन मानते हैं। सांप के मांस से बने व्यंजन बहुत महंगे होते हैं और इसे अमीर लोगों के लिए एक विशेष डिश माना जाता है।कुछ लोग मानते हैं कि सांप का मांस खाने से शरीर मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
बता दें कि पारंपरिक चीनी चिकित्सा (Traditional Chinese Medicine) में भी सांप के मांस और खाल का उपयोग किया जाता है। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सांप के मांस का सेवन किसी बीमारी को ठीक कर सकता है। इसके बावजूद, चीन और वियतनाम जैसे देशों में सांप के मांस की मांग लगातार बनी हुई है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं:
हां, यह पहली बार नहीं है जब किसी मृत सांप ने इंसान को काट लिया हो। दुनिया भर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 2018 में टेक्सास के एक व्यक्ति को भी एक मरे हुए रैटलस्नेक (rattlesnake) ने काट लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। भारत में भी कुछ मामलों में सपेरों को मृत सांपों से चोट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। थाईलैंड में भी एक व्यक्ति को मरे हुए सांप ने काट लिया था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।