Vikrant Massey: करियर के पीक पर पहुचंते ही विक्रांत मैसी ने अचानक लिया एक्टिंग से संन्यास, कहा-2025 में आखिरी बार मिलेंगे

Vikrant Massey: भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने अभिनय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है।

December 02, 2024
Vikrant Massey
Vikrant Massey: करियर के पीक पर पहुचंते ही विक्रांत मैसी ने अचानक लिया एक्टिंग से संन्यास, कहा-2025 में आखिरी बार मिलेंगे

Vikrant Massey: भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने अभिनय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खबर उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अपनी सादगी, प्रभावशाली अभिनय और चरित्र में गहराई लाने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले विक्रांत ने अपने इस निर्णय को सार्वजनिक करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन निर्णय था।

Vikrant Massey ने छोटे पर्दे से की शुरुआत:

विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले विक्रांत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन भारतीय सिनेमा का जाना-माना चेहरा बनेंगे। उनकी अभिनय यात्रा छोटे पर्दे से शुरू हुई। उन्होंने वर्ष 2007 में टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू किया। उनके पहले शो का नाम ‘धूम मचाओ धूम’ था। इस शो में उन्होंने एक्टिंग के साथ कोरियोग्राफी भी की।

इसके बाद उनका दूसरा शो आया जिसका नाम ‘धर्मवीर’ था। विक्रांत ने जल्द ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’ और ‘कुबूल है’ जैसे धारावाहिकों में काम किया, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। टीवी में उनका कॅरियर काफी अच्छा और सफलता रहा। छोटे पर्दे पर सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने की सोची।

2023 में फिल्म लुटेरा से किया बॉलीवुड में डेब्यू:

छोटे पर्दे पर सफलता हासिल करने के बाद Vikrant Massey ने वर्ष 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ से की। इस फिल्म में उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई। हालांकि यह भूमिका छोटी थी, लेकिन उनके अभिनय ने क्रिटिक्स और दर्शकों का ध्यान खींचा।

इसके बाद उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’, ‘हसीन दिलरुबा’, और ‘कार्गो’ जैसी फिल्मों में अपने बहुआयामी अभिनय का प्रदर्शन किया। विक्रांत की खासियत यह थी कि उन्होंने अपने किरदारों को जीवंत बनाया। उनकी भूमिकाएं साधारण होते हुए भी गहराई से भरपूर थीं। वह अपनी कहानियों और किरदारों को चुनने में बेहद सतर्क रहते थे, जिससे उनकी हर फिल्म एक अलग प्रभाव छोड़ती थी।

करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट:

Vikrant Massey को बड़े पर्दे पर सबसे पहला लीड रोल वर्ष 2017 में आई कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म ‘ए डेथ इन द गुंज’ में मिला। विक्रांत मैसी ने ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ी। वर्ष 2018 में विक्रांत मैसी ने हिट क्राइम ड्रामा ‘मिर्ज़ापुर’ के साथ वेब सीरीज़ की दुनिया में एंट्री की।

2021 में उन्होंने सीमा पाहवा के डायरेक्शन में बनी ‘रामप्रसाद की तेहरवी’ में अपने दादा की तेहरवी (एक हिंदू अनुष्ठान) के लिए घर लौट रहे राहुल की भूमिका निभाई। 2023 की फिल्म ’12वीं फेल’ उनके करियर में बड़ा टर्न साबित हुई। इन दिनों वह ‘साबरमती रिपोर्ट’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Vikrant Massey ने क्या लिखा पोस्ट:

एक्टिंग से संन्यास लेने की जानकारी विक्रांत मैसी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, सभी को नमस्कार, पिछले कुछ सालों में मैंने बहुत देखा है, जो मेरे लिए अद्भुत रहा है। आप लोगों के प्यार-समर्थन का हमेशा अभारी रहूंगा।

लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, मुझे ये एहसास हो रहा है कि अब वक्त आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभाल लूं और घर वापसी कर लूं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर अपने परिवार की देखभाल करूं। एक एक्टर होने के नाते साल 2025 में हम लोग एक आखिरी बार मिलेंगे। मेरी 2 अंतिम फिल्में बाकी हैं। आप सबका धन्यवाद, मैं हमेशा आपका ऋणि रहूंगा।

इन दो फिल्मों में आएंगे नजर:

जैसा कि Vikrant Massey ने खुद अपनी इंस्टा पोस्ट में बताया कि अगले साल वह दो फिल्मों में नजर आएंगे। हालांकि उनकी आगामी फिल्मों को लेकर ज्यादा कुछ जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘जीरो से रिस्टार्ट’ उनकी आखिरी दो फिल्में हो सकती हैं। हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

हैरान हुए फैंस और इंडस्ट्री के लोग:

विक्रांत के संन्यास की खबर ने उनके फैंस और फिल्म जगत के सदस्यों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकारों ने उनके योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि “विक्रांत मैसी ने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। उनके जैसा समर्पित और प्रतिभाशाली कलाकार मिलना मुश्किल है। हम उनकी कमी जरूर महसूस करेंगे।

निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विक्रांत जैसे कलाकारों ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया है। वहीं फैंस भी उनके संन्यास लेने के फैसले से हैरान हैं। इस खबर के सामने आने के बाद विक्रांत के चाहने वाले मायूस हो गए हैं और उनको बड़ा झटका लगा है। करियर के पीक पर मौजूद रहने के बाद विक्रांत मैसी का एक्टिंग से संन्यास लेने का निर्णय किसी को रास नहीं आ रहा है।