Mouth Ulcer: मुंह के छाले एक आम समस्या है जिससे अधिकतर लोग कभी न कभी परेशान रहते हैं। ये छोटे-छोटे घाव मुंह के अंदर जैसे होंठों के अंदरूनी हिस्से, जीभ, मसूड़े या गले के आस-पास हो सकते हैं। ये छाले भोजन करने, बोलने और यहां तक कि पानी पीने में भी परेशानी पैदा कर सकते हैं। हालांकि ये समस्या सामान्यत: गंभीर नहीं होती, लेकिन दर्द और असुविधा के कारण यह दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
Mouth Ulcer होने के कारण:
मुंह के छाले(Mouth Ulcer) होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार पोषक तत्वों की कमी जैसे की शरीर में विटामिन बी12, फोलिक एसिड और आयरन की कमी होने पर इनका खतरा बढ़ जाता है| इसके अलावा शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं में, मासिक धर्म के समय या गर्भावस्था के दौरान मुंह में छाले होने की संभावना बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव और चिंता के कारण भी मुंह के छालों की समस्या बढ़ सकती है।
दरअसल तनाव के समय शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिससे छालों का खतरा बढ़ जाता है। कभी-कभी ढंग से मुंह की सफाई न होने के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो छालों का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा भोजन करते समय मुंह में चोट लगना, अत्यधिक मसालेदार या गर्म भोजन खाना, या फिर एलर्जी भी मुंह के छालों का कारण बन सकती है।
इससे राहत पाने के उपाय:
मुंह के छालों से राहत पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने दैनिक जीवनशैली में बदलाव करना होगा| इसके अलावा कई घरेलू उपाय भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं| नमक और पानी को मिलाकर गरारे करने से छालों में होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।
शहद का उपयोग:
इसके अतिरिक्त आप शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं| शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो छालों पर लगाने से इससे होने वाली जलन में राहत देता है। शहद में मौजूद गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं और दर्द को कम करते हैं।
तुलसी के पत्ते:
मुंह के छालों(Mouth Ulcer)में तुलसी के पत्तों को चबाने से भी काफी आराम मिलता है। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मुंह के संक्रमण को कम करते हैं।
लहसुन एवं नारियल:
इसके अतिरिक्त लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन नामक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए लहसुन की एक कली को छालों पर रगड़ने से संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो छालों को नम रखता है और दर्द से राहत देता है। इसे सीधे छाले पर लगाने से आराम मिलता है।
दही:
मुंह के छालों से राहत पाने में दही का सेवन भी काफी मददगार साबित होता है| दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को नियंत्रित करते हैं और छालों को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं। दही को मुंह में कुछ देर रखने से राहत मिलती है।
Apple Cedar Vinegar:
इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर उससे मुंह धोने से छालों में आराम मिलता है। हालांकि इसका प्रयोग को सावधानी से करें क्योंकि इससे थोड़ी जलन पैदा हो सकती है। बर्फ के टुकड़े को भी छालों पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।