Whale Attack: समुद्र में विशालकाय व्हेल ने कर दिया बोट पर हमला, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगा कलेजा

Whale Attack: धरती और समुद्र की दुनिया बहुत अलग है। धरती पर कई तरह के पशु-पक्षी पाए जाते हैं। वहीं समुद्र में भी कई तरह के जीव जन्तु होते हैं। समुद्र की गहराइयों में ये जीव जन्तु रहते हैं लेकिन कई बार समुद्र की सतह पर भी आते हैं। कई जीव तो ऐसे होते हैं जिनको पहले कभी नहीं देखा होता है। बता दें कि समुद्र में कई जीव जन्तु तो आकार में बहुत विशाल होते हैं। समुद्र में विशालकाय मछलियां भी होती हैं।

इनमें व्हेल मछली भी आकार में बहुत बड़ी होती है। कई बार सोशल मीडिया पर व्हेल (Whale) मछलियों के वीडियोज वायरल होते हैं। कई व्हेल तो इतनी विशाल होती हैं कि उनके सामने नाव तो माचिस की डिब्बी जैसी लगती है। कई बार समुद्री जीव नावों पर हमला भी कर देते हैं। सोचिए अगर कोई विशालकाय व्हेल मछली किसी नाव पर हमला कर दे तो। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।

Whale Attack on Boat:

बोट से टकराने के बाद व्हेल (Whale) मछली कुछ देर के लिए सतह पर नजर आती है और फिर दोबारा पानी में समा जाती है। इस दौरान बोट पर सवार लोग घबरा जाते हैं और शोर मचाने लगते हैं। व्हेल के इस हमले से बोट का संतुलन बिगड़ जाता है और उसमें सवार लोग गिरने से बाल-बाल बचते हैं।

व्हेल मछली का ऐसा आक्रामक रूप बहुत कम ही देखने को मिलता है। आमतौर पर व्हेल शांत स्वभाव की होती हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में वे हमला कर सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, व्हेल कभी-कभी अपनी सुरक्षा के लिए या किसी अनजान खतरे के कारण ऐसी प्रतिक्रिया देती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बोट व्हेल के रास्ते में आ गई होगी, जिससे उसने हमला कर दिया। वहीं, कुछ लोग इसे एक असामान्य घटना बता रहे हैं और समुद्री जीवों के प्राकृतिक आवास में हस्तक्षेप न करने की सलाह दे रहे हैं।

इस वीडियो ने समुद्री यात्रा करने वालों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र में व्हेल और अन्य जीवों से उचित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

समुद्र में पलट गई नाव:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विशालकाय व्हेल(Whale) मछली उस बोट पर हमला(Attack) करती है तो नाव एक झटके मे कागज की तरह समुद्र में पलट जाती है। इसके बाद उसमें सवार लोग समुद्र में गिर जाते हैं और बोट समुद्र में डूबने लगती है। पानी में गिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगते हैं।

कुछ लोग लाइफ जैकेट के सहारे तैरने की कोशिश कर रहे होते हैं, जबकि कुछ घबराहट में डूबने लगते हैं। यह भयानक नजारा देखकर दूसरी बोट पर सवार लोग डर जाते हैं और वहां से भागने में ही भलाई समझते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल को बोट पर हमला(Attack) करते देख दूसरी बोट में सवार युवक अपनी बोट लेकर वहां से निकलने लगता है।

वायरल हुआ वीडियो:

हालांकि व्हले के अटैक वाला यह वीडियो किस जगह का है यह पता नहीं चल सका है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स कर अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में जिस तरह से विशालकाय व्हेल नाव पर हमला करती है, वह दृश्य किसी हॉलीवुड मूवी से कम नहीं लग रहा। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, और हजारों लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट्स किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *