DND (Do Not Disturb): Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, TRAI लॉन्च करने वाला है नई ऐप, जानिए कैसे करेगी काम

DND (Do Not Disturb): TRAI एक अपडेटेड DND (Do Not Disturb) 3.0 (DND 3.0) ऐप लॉन्च करने वाला है, जो यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से छुटकारा दिलाएगा।

December 18, 2024
DND
DND (Do Not Disturb): Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, TRAI लॉन्च करने वाला है नई ऐप, जानिए कैसे करेगी काम

DND (Do Not Disturb): टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) हमेशा उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करता रहा है। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ी है।

यह न केवल उपभोक्ताओं की गोपनीयता (Privacy) को प्रभावित करती है, बल्कि रोज़ाना की जिंदगी में भी खलल डालती है। अब TRAI ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही, TRAI एक अपडेटेड Do Not Disturb 3.0 ऐप लॉन्च करने वाला है, जो यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से छुटकारा दिलाएगा।

क्या है DND (Do Not Disturb) ऐप?

DND ऐप (Do Not Disturb) TRAI का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो उपभोक्ताओं को अनचाहे कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। इसका उद्देश्य टेलीमार्केटिंग कॉल्स और एसएमएस को रोकना है, जो अक्सर यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बनते हैं और उनकी निजी जानकारी के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ाते हैं।

स्पैम कॉल्स के जरिए अक्सर साइबर अपराधी यूजर्स को धोखा देने की कोशिश करते हैं। DND ऐप इस प्रकार के अपराधों को रोकने में मदद करता है। अब इस ऐप को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए TRAI इसे अपडेट कर रहा है।

नए अपडेट में क्या होगा खास?

TRAI का नया DND ऐप कई नए और एडवांस फीचर्स के साथ आएगा, जो यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से निपटने में मदद करेगा। नए ऐप में AI और ML का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह आसानी से स्पैम कॉल्स और मैसेज की पहचान कर सकेगा। यह तकनीक यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएगी।

अपडेटेड DND ऐप में यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे खुद तय कर सकें कि कौन से नंबर या मैसेज उन्हें ब्लॉक करने हैं। इसके अलावा, यह ऐप स्पैम की रिपोर्टिंग के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। डीएनडी ऐप की मदद से स्पैम कॉल और मैसेज की शिकयत दर्ज कर पाएंगे। डीएनडी फीचर की मदद से फोन, मोबाइल डिवाइस और चैट के लिए कॉल, नोटिफिकेशन, और अलर्ट को म्यूट किया जा सकता है।

डीएनडी मोड में फोन पर आने वाली वॉइस कॉल, विज़ुअल अलर्ट, और मैसेज वाइब्रेशन म्यूट हो जाते हैं। डीएनडी मोड फोन लॉक हो या खुला हो, तब भी काम करता है। TRAI ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि नए DND ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स की गोपनीयता पर कोई असर न पड़े। यह ऐप डेटा को सुरक्षित रखते हुए काम करेगा। बार-बार स्पैम कॉल्स और मैसेज आने से व्यक्ति का समय और ध्यान दोनों बर्बाद होता है। TRAI द्वारा अपडेटेड इस ऐप से यह समस्या हल होगी।

कैसे करेगा काम DND ऐप:

DND ऐप के काम करने का तरीका बहुत ही सरल और यूजर-फ्रेंडली होगा। इसके लिए ऐप को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करना होगा और अपनी डिटेल्स के साथ रजिस्टर करना होगा। आप यह तय कर सकते हैं कि किस प्रकार के कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करना है।

यदि कोई स्पैम कॉल या मैसेज आपको परेशान करता है, तो आप इसे सीधे ऐप पर रिपोर्ट कर सकते हैं। यह ऐप स्पैम नंबर की पहचान करने के बाद रियल-टाइम अलर्ट भेजेगा।

कब लॉन्च होगा नया DND ऐप:

TRAI ने अभी तक इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में इस ऐप को लॉन्च किया गया था। फिर ऐप में ट्राई की ओर से कुछ अपडेट दिये गये।

लेकिन वह ऐप मोबाइल यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आया। हालांकि TRAI के इस कदम को लेकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस ऐप से उन्हें स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से राहत मिलेगी।