Beard Trimming: ऐसा पाकिस्तान में ही हो सकता है! शख्स ने ग्राइंडर मशीन से ट्रिम की दाढ़ी, देखकर उड़ जाएंगे होश

Beard Trimming: वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी दूसरे शख्स की दाढ़ी मूंछे ट्रिम करता नजर आ रहा है। लेकिन जिस तरीके से वह शख्स दाढ़ी मूंछ ट्रिक कर रहा है, वह तरीका बहुत ही अजीबोगरीब है।

September 26, 2024
Beard Trimming
ऐसा पाकिस्तान में ही हो सकता है! शख्स ने ग्राइंडर मशीन से ट्रिम की दाढ़ी, देखकर उड़ जाएंगे होश

Beard Trimming: आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का शौक चढ़ा है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग वीडियोज और रील्स बनाते हैं। इसके लिए कई लोग अतरंगी हरकतें करते भी नजर आते हैं। कई बार लोग वीडियो बनाते समय खतरों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई बार हादसे भी हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी दूसरे शख्स की दाढ़ी मूंछे ट्रिम (Beard Trimming) करता नजर आ रहा है। लेकिन जिस तरीके से वह शख्स दाढ़ी मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) कर रहा है, वह तरीका बहुत ही अजीबोगरीब है। दाढ़ी मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Beard Trimming का अजीबोगरीब वीडियो:

आमतौर पर जो पुरुष दाढ़ी मूंछ रखते हैं, वे समय-समय पर अपनी दाढ़ी-मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) कराते हैं। दाढ़ी-मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) कराने के लिए वे सैलून पर जाते हैं। सैलून में हेयर ड्रेसर रेजर, कैंची या ट्रिमर मशीन से दाढ़ी-मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) करते हैं। वहीं कई लोग खुद भी घर पर इसी तरह से अपनी दाढ़ी-मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) करते हैं। लेकिन एक पा​किस्तानी शख्स ने जिस तरह से दूसरे शख्स की दाढ़ी-मूंछ ट्रिम (Beard Trimming) की, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दाढ़ी ट्रिम करने का यह अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्राइंडर से ​ट्रिम की दाढ़ी:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी व्यक्ति को एक कटिंग मशीन (ग्राइंडर) का उपयोग करके अपनी दाढ़ी ट्रिम करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो न केवल पाकिस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई देता है, जो एक ग्राइंडर मशीन (जो सामान्यतः लकड़ी या धातु काटने के लिए उपयोग की जाती है) से दाढ़ी को ट्रिम करता नजर आ रहा है। यह वास्तव में बहुत खतरनाक और जोखिमभरा है, लेकिन व्यक्ति इसे बड़ी सहजता और आत्मविश्वास के साथ करता हुआ दिखाई देता है।

दूसरे शख्स को भी नहीं लगा डर:

वीडियो में शख्स ग्राइंडर मशीन का उपयोग ऐसे करता है, जैसे कि वह एक सामान्य ट्रिमर हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति शांत तरीके से अपनी दाढ़ी को मशीन से ट्रिम कर रहा है। खास बात यह है कि वह जिस व्यक्ति की दाढ़ी ट्रिम कर रहा है, उसे भी बिल्कुल डर नहीं लग रहा है। वह आराम से अपनी दाढ़ी ट्रिम करवा रहा है। दाढ़ी ट्रिम करने का यह तरीका देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स:

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे बेहद खतरनाक और मूर्खतापूर्ण मान रहे हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस व्यक्ति की साहस की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर कई लोग उसे इस जोखिमपूर्ण कार्य से बचने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह शख्स वाकई में बहादुर है, लेकिन ऐसा करना बेहद खतरनाक है।” वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, “यह मनोरंजक है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यह जानलेवा हो सकता है।”

दूसरी तरफ, कुछ लोग इसे अनोखा और क्रिएटिव मानते हुए इसे मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने इसे ‘मॉडर्न दाढ़ी ट्रिमिंग स्टाइल’ का नाम दिया। हालांकि, यह स्पष्ट है कि यह सिर्फ एक मजाकिया और खतरनाक वीडियो है, जिसे किसी भी परिस्थिति में दोहराने की सलाह नहीं दी जा सकती।