Weird wedding invitation: मेहमानों से मांगी बैंक डिटेल, दूल्हा-दुल्हन ने भेजा शादी का ऐसा न्योता, पढ़कर उड़े लोगों के होश!

Weird wedding invitation: शादियों को लेकर अलग अलग जगह अलग अलग रीति रिवाज निभाएं जाते हैं। लेकिन हमारे देश में होने वाली शादियों में मेहमानों को बड़े प्यार से न्योता भेजा जाता है और बड़े ही आदर सत्कार के साथ मेहमानों को शादी में बुलाया जाता है। आपने शादी के कार्ड कई तरह के और अलग अलग डिजाइन के देखे होंगे।

लेकिन सोशल मी​डिया पर एक शादी के कार्ड की चर्चा हो रही है। इस शादी के कार्ड के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस शादी के कार्ड में मेहमानों से उनकी बैंक डिटेल्स मांगी गईं। आप भी सोच रहे होंगे कि शादी में बुलाने के लिए बैंक डिटेल कौन मांगता है लेकिन ऐसा हुआ है। इस रोचक किस्से को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Weird wedding invitation शेयर की गई पोस्ट:

दरअसल, इंग्लैंड में पैरेंट्स के ​लिए एक ऑनलाइन फोरम ‘मम्सनेट’ बनाया गया है। इस ऑनलाइन फोरम ‘मम्सनेट’ पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट को पढ़कर हरकोई हैरान हो रहा है। इस पोस्ट को हाल ही में @Newbie2023 नाम के एक यूजर ने लिखा। इस पोस्ट में यूजर ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक शादी का न्योता मिला।

यूजर ने बताया कि वह शादी का न्योता बहुत विचित्र था। यूजर का कहना है कि उस न्योते को देखकर उन्हें ऐसा लगा कि क्या वे ज्यादा बुजुर्ग हो गए हैं, जिन्हें आजकल न्योते भेजने के तरीकों का पता नहीं है। यूजर का कहना है कि यह न्योता वास्तव में विचित्र है।

कार्ड के साथ मांगी बैंक डीटेल:

दरअसल, पोस्ट लिखने वाले यूजर को उनके एक दोस्त के बेटे की शादी का कार्ड मिला। उस वेडिंग कार्ड में एक क्यूआर कोड बना हुआ। था। उस क्यूआर कोड को स्कैन करना था और अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। शख्स ने अपने दोस्त के बेटे के वेडिंग कार्ड पर बने क्यूआर कोड को अपने फोन से स्कैन किया। स्कैन करने पर एक गूगल फॉर्म खुल गया। उस गूगल फॉर्म के पहले पेज पर सामान्य जानकारियां मांगी गई थीं जैसे मेहमान का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस।

यूजर को यह जानकारियां मांगना नॉर्मल लगा। इसके बाद शख्स उस गूगल फॉर्म के दूसरे पेज पर गया। वहां जो जानकारियां मांगी गई थीं, उनको देखकर उसका दिमाग चकरा गया। दरअसल, उस पेज पर मेहमानों से उनकी बैकिंग डिटेल्स मांगी गई थीं।

खास बात यह थी कि बिना बैंकिंग डिटेल की जानकारी ​दिए वह अगले पेज पर नहीं जा सकते थे। आगे के पेज पर मेहमानों से उनके खाने के चॉइस बताने का विकल्प था। इसके साथ ही वेडिंग लिस्ट भी आगे के पेज पर ही थी। लेकिन बिना बैंक डीटेल भरे वह आगे के पेज पर नहीं जा पा रहे थे।

7 दिन में भरना था फॉर्म:

उस फॉर्म में लिखा था कि उस फॉर्म को 7 दिन के अंदर भरना था। उसमें लिखा था कि साइट को मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए 7 दिन का वक्त है। 7 दिन बाद बाद फीस कटेगी। शख्स को यह पढ़कर काफी हैरानी हुई। उसे अपनी बैंक अकाउंट डीटेल की जानकारियां देना अजीब लग रहा था। इसके बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से राय मांगी कि क्या ऐसा आजकल नॉर्मल हो गया है।

लोगों ने शख्स को बताया कि ये बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। साथ ही लोगों ने उन्हें सलाह दी कि आप वेडिंग कार्ड भेजने वाले को एक अच्छा कार्ड भेजिए और कहिए कि आप नहीं आ सकते। वहीं एक यूजर ने कहा कि आखिर शादी में उन्हें बैंक डीटेल की क्या जरूरत। कई अन्य लोगों ने इस तरह के विवाह निमंत्रण पर हैरानी जताई। सोशल मीडिया पर इस अनोखे वेडिंग कार्ड को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *