Rental Partners: अभी वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है। ऐसे में हर तरफ रोमांस और प्यार की हवा फैली हुई है। बता दें कि वैलेंटाइन डे प्यार करने वाले लोगों का दिन होता है। लेकिन जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा अकेलापन महसूस करा सकता है। लेकिन जो लोग सिंगल हैं और वैलेंटाइन डे के लिए उनके पास कोई पार्टनर नहीं है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दुनियाभर में “Rental partners” सर्विस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस सर्विस के जरिए लोग किराये पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का फील ले सकते हैं। यह सर्विस जापान, अमेरिका, चीन जैसे देशों में काफी लोकप्रिय है। भारत में भी यह सर्विस उपलब्ध है।
क्या है Rental Partner सर्विस:
Rental Partners या Rent-A-Date सर्विस एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसमें लोग अस्थायी रूप से गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड किराए पर ले सकते हैं। इसका उद्देश्य उन लोगों को एक साथी का एहसास देना है जो अकेलेपन से जूझ रहे हैं या जिन्हें किसी खास मौके पर एक पार्टनर की जरूरत होती है।
यह सर्विस पूरी तरह से प्रोफेशनल होती है। इसमें ग्राहकों को एक तय समय के लिए साथी मिलता है। यह साथी उनके साथ बाहर घूमने, मूवी देखने, कॉफी पीने या अन्य सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है। हालांकि, इस सर्विस में शारीरिक संबंधों की अनुमति नहीं होती है और यह पूरी तरह से प्लैटोनिक (भावनात्मक रूप से जुड़ाव देने वाली) होती है।
कैसे काम करती है Rental Partners सर्विस?
Rental Partners सर्विस को एक्सेस करने के लिए ग्राहक को एक प्लेटफॉर्म पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होता है। इसके बाद वे उपलब्ध डेटिंग पार्टनर्स की लिस्ट से अपनी पसंद के अनुसार किसी को चुन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूजर्स को वेबसाइट या ऐप पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद Rental Partners सर्विस का पैकेज चुनना होता है। यहां घंटे, दिन या अन्य अवधि के अनुसार पैकेज उपलब्ध होते हैं। इसके बाद आप वेबसाइट या ऐप पर विभिन्न प्रोफाइल्स में से अपने लिए इच्छित साथी चुन सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए बुकिंग कन्फर्म की जाती है। इसके बाद मिटिंग तय कर दोनों पक्ष किसी सार्वजनिक स्थान पर मिलते हैं।
भारत में भी लोकप्रिय हो रही यह सर्विस:
हमारे देश में अभी यह कॉन्सेप्ट नया है, लेकिन कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स इसे धीरे-धीरे लॉन्च कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और अन्य बड़े शहरों में यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। खासकर वैलेंटाइन डे जैसे मौकों पर इसकी डिमांड तेजी से बढ़ जाती है।
भारत में Rent A Friend, Fakeyou Partner और कुछ इंस्टाग्राम पेज इस तरह की सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, भारतीय समाज में डेटिंग को लेकर संकोच के कारण यह सेवा अभी भी उतनी आम नहीं हुई है जितनी पश्चिमी देशों में है।
Rental Partners सर्विस के फायदे:
यह उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है जो अकेले हैं और किसी के साथ समय बिताना चाहते हैं। जो लोग सामाजिक रूप से शर्मीले होते हैं, उनके लिए भी यह सर्विस बेहतर विकल्प हो सकती है। कुछ लोग अपने ब्रेकअप या अन्य व्यक्तिगत परेशानियों से गुजर रहे होते हैं, उनके लिए यह अस्थायी भावनात्मक समर्थन दे सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में जाने से पहले डेटिंग का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक विकल्प हो सकता है।
Rental Partners सर्विस के नुकसान:
कई बार ग्राहक अपने किराए के पार्टनर के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं, जो बाद में उन्हें दुखी कर सकता है। अगर यह सर्विस अनऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म से ली जाए तो ठगी होने संभावना रहती है। यह सर्विस सस्ती नहीं होती और कुछ लोगों के लिए यह आर्थिक रूप से बोझ बन सकती है। हमारे समाज में इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है, इसलिए लोग इसे लेकर संकोच कर सकते हैं।
भारत में भी ट्रेंड में आ रहा वर्चुअल रिलेशनशिप्स:
भारतीय समाज धीरे-धीरे आधुनिक हो रहा है और वर्चुअल रिलेशनशिप्स भी ट्रेंड में आ रहे हैं। ऐसे में Rental Partner जैसी सेवाओं की मांग बढ़ सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करेगा कि लोग इसे किस हद तक स्वीकार करते हैं और इसका उपयोग कैसे किया जाता है। यह सेवा पश्चिमी देशों में काफी लोकप्रिय है और अब भारत में भी धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है।