Basil seeds: चमत्कारी बीज जो घटाए वजन, डायबिटिज करे कंट्रोल, ऐसे करें इस्तेमाल

Basil Seeds

Basil Seeds: तुलसी के बीज, जिन्हें आमतौर पर सब्जा या फालूदा बीज के रूप में भी जाना जाता है, एक सुपरफूड हैं। ये छोटे-छोटे काले बीज न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं बल्कि कई प्रकार व्यंजनों में भी इनका उपयोग किया जाता हैं। तुलसी के बीज विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं |

इनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में बेहतर परिणाम मिल सकते है। तुलसी के बीज न्यूट्रिशन का पावरहाउस हैं जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। वजन कम करने के अलावा इनका नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र, रक्त शर्करा, और त्वचा व बालों के स्वास्थ्य में फायदा हो सकता है।

तुलसी के बीजों को विभिन्न तरीकों से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है और यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं और इसका सेवन कैसी करें चाहिए।

पाचन में सुधार:

तुलसी के बीज(Basil seeds) में फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने का काम करती हैं। साथ ही ये गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी के बीज एक प्राकृतिक लेक्सेटिव होते हैं जिससे बोवेल मूवमेंट्स बढ़ता है।

तुलसी के बीज शरीर को स्वभाविक रूप से डिटॉक्स कर सकते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं। तुलसी के बीजों को गर्म पानी या दूध के साथ लेने से पेट की सूजन और पाचन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

वजन घटाने में मदद:

तुलसी के बीज(Basil seeds) में बहुत कम कैलोरी होती है और ये भूख को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) पाया जाता है जो एक ओमेगा-3 फैटी एसिड है।

तुलसी के बीज एक सुपरफूड की तरह काम करता है क्योकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती हैं । इन बीजों का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। जिससे इनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को ठंडक प्रदान करना:

Basil seeds ठंडक देने वाले गुणों से भरपूर हैं। शरीर की गर्मी को कम करने में ये बीज प्राकृतिक कूलेंट का काम करते हैं। गर्मियों में इनका सेवन शरीर को ठंडक देता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसलिए इनका उपयोग कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में किया जाता है। यह बीज दही या ड्रिंक में मिलाकर खाने से शरीर का तापमान कम होता है।

Basil seeds ब्लड शुगर नियंत्रित करते हैं:

तुलसी के बीज(Basil seeds) में मौजूद डायटरी फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। एक चम्मच तुलसी के बीजों को रात को पानी में भिगो दें। इन बीजों को सुबह एक गिलास दूध में मिलाएं। ये इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जो मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा हो सकता है।

सांस की समस्याओं में राहत:

Basil seeds में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और अन्य सांस की समस्याओं को दूर करते हैं। तुलसी के बीज एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और श्वसन संक्रमणों से बचाव में मदद करते हैं।

Basil seeds का उपयोग:

एक चम्मच तुलसी के बीज को एक गिलास पानी में डालें और 15 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें। यह बीज जेल की तरह होते हैं और इन्हें शेक्स, स्मूदी या अन्य पेय में मिलाया जा सकता है। तुलसी के बीजों का उपयोग फालूदा में भी होता है। सलाद में तुलसी के बीज डाल सकते हैं जिससे यह अधिक पौष्टिक हो जाता है।

तुलसी के बीज को दही में मिलाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है । तुलसी के बीज सूप की पौष्टिकता को बढ़ाते हैं। गर्मियों में यह ठंडे सूप में खाया जा सकता है। पानी, नींबू का रस, शहद और लसी के बीजों को मिलाकर डेटॉक्स ड्रिंक बनाया जा सकता है। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।